Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

कैथल,17 फरवरी (हि.स.)। भारतीय किसान यूनियन चढूनी ग्रुप के किसानों ने शनिवार को जिला भर में ट्रैक्टर मार्च निकाला। किसानों ने गुहला चीका, कलायत, राजौंद और पुंडरी में भी तय कार्यक्रम के अनुसार ट्रैक्टर मार्च निकाला। कैथल में भारतीय किसान यूनियन(चढूनी ग्रुप) के जिला प्रधान महावीर चहल व युवा उप प्रधान नरेंद्र कुमार की अगवाई में ट्रैक्टर रैली लघु सचिवालय, करनाल रोड, पिहोवा चौक, कमेटी चौक और कुरुक्षेत्र रोड से होकर गुजरी।
किसान नेताओं ने सर छोटू राम चौक पर छोटू राम की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। महावीर चहल ने कहा कि यह ट्रैक्टर मार्च लोगों को जागरूक करने के लिए निकाला जा रहा है, ताकि हर घर तक आवाज पहुंचे कि किसान आज परेशान है और पिछले बार किसान आंदोलन की तरह एक माहौल बन सके। इसके बाद किसान रविवार को कुरुक्षेत्र में एक बड़ी महापंचायत करेंगे। जिसमें कोई बड़ा फैसला लिया जाएगा। चढूनी ग्रुप किसी पार्टी की रूप में नहीं बल्कि किसानों के रूप में प्रदर्शन कर रहा है। वह पंजाब के किसानों के साथ हैं। रविवार को होने वाली मीटिंग में प्रदेश अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी जो भी आदेश देंगे उसे माना जाएगा। पंजाब बॉर्डर पर जो किसानों के साथ अत्याचार हो रहा है। उसे सहन नहीं किया जाएगा। पंजाब हमारा बड़ा भाई है। इसलिए अब ये लड़ाई हम इकट्ठे लड़ेंगे।
पंजाब बॉर्डर पर पांचवें दिन भी रही शांति
शनिवार को जिला कैथल की पंजाब से लगी सीमाओं पर लगे सभी बैरिकेड्स पर शांति रही। पंजाब के किसानों की किसी प्रकार की कोई मूवमेंट बॉर्डर पर दिखाई नहीं दे रही है। टटियाना, संगतपुरा और दूसरे बॉर्डर पर भारी पुलिस फोर्स तैनात है। दो डीएसपी सहित पुलिस अधिकारियों के साथ-साथ पैरा मिलिट्री की फोर्स यहां पर तैनात की गई है। फिलहाल जिले में शांति का माहौल है। हालांकि इंटरनेट न चलने के कारण आम जनता परेशान है और राशन डिपुओं पर भी लोगों को राशन मिल नहीं रहा है। कुछ राशन डिपु धारकों ने अपने स्तर पर वाई फाई लगाकर लोगों को राशन देना आरंभ कर दिया है।
हिन्दुस्थान समाचार/ नरेश/संजीव