[ad_1]

बिहारशरीफ 5 फरवरी (हि.स) ।धान अधिप्राप्ति को लेकर सोमवार को जिलाधिकारी शशांक शुभंकर की अध्यक्षता में जिला अधिप्राप्ति टास्क फोर्स की बैठक आहूत की गई।बताया गया कि जिला में 239 पैक्स एवं व्यापार मंडलों को धान अधिप्राप्ति किये जाने की स्वीकृति दी गई है। इनके द्वारा अबतक जिला के लिये निर्धारित लक्ष्य का लगभग 63 प्रतिशत अधिप्राप्ति की गई है।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट रूप से कहा कि जिस पैक्स द्वारा उनके लक्ष्य के विरुद्ध अभीतक 60 प्रतिशत से कम अधिप्राप्ति की गई है , उनके शेष लक्ष्य से 50 प्रतिशत कटौती करते हुये 70 प्रतिशत से अधिक अधिप्राप्ति करने वाले एवं इच्छुक पैक्स/व्यापार मंडल को हस्तांतरित कर दिया जायेगा। जिलाधिकारी ने 7 फरवरी तक लक्ष्य का 80 प्रतिशत तथा 15 फरवरी तक शत प्रतिशत अधिप्राप्ति सुनिश्चित करने का स्पष्ट रूप से निदेश दिया है।नालंदा जिला के लिए राज्य खाद्य निगम के 9 सीएमआर गोदाम की भंडारण क्षमता 36790 मैट्रिक टन है।
अधिप्राप्ति के तहत ऑनलाइन पंजीकृत उसना राइस मिलों को ही पैक्स/व्यापार मण्डल के साथ सम्बद्ध किया जा रहा है। पंजीकृत 32 राइस मिलों में से 25 राइस मिलों को 239 पैक्स/व्यापार मंडल के साथ सम्बद्ध किया गया है।अधिप्राप्ति के लिये धान देने वाले 90 प्रतिशत किसानों को भुगतान किया गया है। अस्थावां एवं बेन प्रखंड में भुगतान में तेजी लाने का निदेश दिया गया।
एसएफसी के सभी गोदामों में क्वालिटी मोनिटरिंग के लिए गुणवत्ता नियंत्रक प्रतिनियुक्त किये गये हैं।सभी गोदाम में राज्य खाद्य निगम के मानक संचालन प्रक्रिया के तहत सीसीटीवी कैमरे, वजन मापक यंत्र आदि की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।
हिन्दुस्थान समाचार/प्रमोद
/चंदा