Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

जींद, 21 फ़रवरी (हि.स.)। हरियाणा-पंजाब के दातासिंहवाला खनौरी बॉर्डर पर बुधवार को दिल्ली कूच को लेकर बवाल मचा हुआ है। पुलिस द्वारा किसानों को तितर-बितर करने के लिए जहां आंसू गैस के गोले छोड़े जा रहे हैं। वहीं किसान भी हर हाल में दिल्ली कूच को लेकर अड़े हुए हैं। पुलिस द्वारा किसानों को खदेडऩे के लिए आंसू गैस के गोले चलाए जा रहे हैं। वहीं प्लास्टिक की गोलियां चलाई गई हैं।
आंदोलन की अगुआई कर रहे किसान नेता सरवण पंधेर ने कहा है कि खनौरी बॉर्डर पर एक युवा किसान की मौत हो गई है। वह दो बहनों का इकलौता भाई था। किसान नेताओं का कहना है कि खनौरी (संगरूर) में किसान प्रदर्शन दौरान एक युवा किसान की मौत हो गई है। युवक शुभकरमन (बठिंडा) में रामपुरा इलाके के बल्लो गांव का रहने वाला था। शुभकरमन की बॉडी पटियाला के राजेंद्रा मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल लाई गई है। बताया जा रहा है कि प्रदर्शन के दौरान शुभकरमन पुत्र चरणजीत सिंह के सिर में कोई चीज लगने की वजह से हैड इंज्यूरी हुई है, जिसमें उसकी मौत हो गई। प्रदर्शन स्थल से ही युवक को खनौरी के एक प्राइवेट अस्पताल में ले जाया गया जहां उसे गाड़ी में ही मृतक घोषित कर दिया गया।
वहीं खनौरी बॉर्डर पर पुलिस से हुई झड़प में 50 से ज्यादा किसानों को हल्की और गहरी चोटें भी आई हैं। 12 घायल अभी पटियाला के राजिंदरा अस्पताल में भर्ती हैं। इनमें दो की हालत गंभीर बनी हुई हैं।वहीं बैरिकेडिंग के इस तरफ घायल हुए किसान को नरवाना के सिविल अस्पताल में लाया गया है। उधर, पुलिस ने किसी किसान की मौत को सिरे से नकार दिया।
पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार ने बताया कि किसान आंदोलन के दौरान उपद्रवियों ने धान की पराली में आग लगा और मिर्ची डालकर पुलिस जवानों पर हमला किया है। धुंआ ज्यादा होने पर काफी किसानों ने तलवार, भालो व गंडासों से भी पुलिस पर हमला किया है। जिसमें 12 पुलिस कर्मी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। दो कर्मियों की हालत गंभीर देख पीजीआई रेफर किया गया है। फिलहाल किसी किसान की मौत की कोई जानकारी नहीं मिली है। एक किसान घायल बताया जा रहा है।
हिन्दुस्थान समाचार/ विजेंद्र/संजीव