[ad_1]

नई दिल्ली, 18 फरवरी (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अधिवेशन की बैठक खत्म होने के बाद सभी नेता उत्साह से लबरेज दिखाई दिए। भारत मंडपम में आयोजित अधिवेशन के बाद मीडिया से बातचीत में सांसद रविशंकर प्रसाद ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के भाषण को अद्भुत बताते हुए कहा कि 10 वर्षों के दौरान सरकार ने कई उपलब्धियां हासिल की हैं। यही नहीं सरकार ने अगले 5 वर्षों में देश के विकास का रोडमैप भी तैयार किया है और देश को 2047 तक विकसित राष्ट्र के रूप में विकसित करने का लक्ष्य रखा गया है।
उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने विश्वास जताया कि लोकसभा की 400 सीटों को पार करने के लक्ष्य में उत्तर प्रदेश अपना पूरा सहयोग देगा। उत्तरप्रदेश की सभी 80 सीटें भाजपा जीतेगी।
मध्य प्रदेश के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि प्रधानमंत्री के निर्देशानुसार पार्टी के सभी कार्यकर्ता 100 दिन तक जन-जन तक जाएंगे और सरकार के लाभार्थियों तक पहुंचेगे। सभी कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर लाभार्थियों का अभिनंदन करेंगे और देश के लिए काम करेंगे।
राजस्थान के मंत्री राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा कि अंतर स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है। भाजपा लोगों के लिए काम कर रही है, वहीं आईएनडीआई गठबंधन और कांग्रेस है जिनका कोई मकसद नहीं है। वे केवल वंशवाद की राजनीति कर रहे हैं। इस चुनाव में एनडीए 400 के पार और भाजपा 370 के पार जाएगी।
हिन्दुस्थान समाचार/विजयलक्ष्मी/आकाश