Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

सहरसा,10 फरवरी (हि.स.)।संयुक्त ट्रेड यूनियन एवं अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर पेंशन सहित सात सूत्री मांगों को लेकर 16 फरवरी को राष्ट्रव्यापी हड़ताल होने जा रहा है।
बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर शनिवार को महासंघ के जिला मंत्री शरद कुमार ने बताया कि जिलाध्यक्ष प्रभात कुमार सिंह की अध्यक्षता में आज बैठक हुई, जिसमें निर्णय लिया गया कि 16 फरवरी की हड़ताल को सफल बनाने के साथ हड़ताल के समर्थन मे जिलाधिकारी के समक्ष अपने चिरलंबित मांगो के समर्थन में प्रदर्शन किया जायेगा।
बैठक में समाहरणालय संघ अध्यक्ष रमण कुमार,मंत्री समरेंद्र सिंह,सुरज कुमार, राजस्व कर्मचारी संघ अध्यक्ष धर्मेन्द्र यादव सहित अन्य विभागों के कर्मचारी संघ के प्रतिनिधि मौजूद थे।
हिन्दुस्थान समाचार/अजय/चंदा