[ad_1]

पन्ना, 22 फ़रवरी (हि.स.)। जिला मुख्यालय पर आज हीरा नीलामी का दूसरा दिन था। निर्धारित समय के अनुसार आज पुनः हीरे की नीलामी का कार्य शुरू हुआ। नीलामी के दूसरे दिन 50 लाख रुपये के हीरे बिके।
जिला हीरा एवं खनिज अधिकारी डॉ. रवि पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि नीलामी के दूसरे दिन गुरुवार को नीलामी में कुल 56 नग 111. 08 कैरेट वजन के हीरे रखे गये थे। इनमें से कुल 34 नग हीरे 50.39 कैरेट वजन के कुल 48 लाख 97 हजार 300 रूपये में नीलाम हुये। कल 23 फरवरी को नीलामी का आखिरी दिन रहेगा।
हिन्दुस्थान समाचार/ सुरेश पाण्डेय/रोहित कुमार श्रीवास्तव