[ad_1]

– अछल्दा-इटावा मेमू सवा चार घन्टे देरी से औरैया स्टेशन हो सकी रवाना
– ट्रेनों के समय से संचालन न होने से यात्री गंतव्य तक पहुंचने के लिए हो रहे परेशान
औरैया, 11 जनवरी (हि.स.)। कोहरे का असर इन दिनों ट्रेन संचालन पर देखा जा रहा है। एक्सप्रेस ट्रेनों के साथ-साथ अब पैसेंजर ट्रेनों पर भी इसका असर देखा जा रहा है। ट्रेनें लगातार कई घंटों की देरी से चल रही हैं। इससे यात्रियों को खासी परेशानी हो रही है। गुरूवार को अछल्दा स्टेशन पर यही स्थिति रही। कोहरे के कारण सुबह इटावा जाने वाली 04159 मेमू सवा चार घंटा देरी से रवाना हुई।
कोहरे के कारण सुबह अछल्दा होते हुए इटावा जाने वाली 04159 मेमो ट्रेन अपने निर्धारित समय सुबह 8:45 के स्थान पर अछल्दा से सवा चार घंटा देरी से 01:05 बजे रवाना हुई। ट्रेन के देरी से गंतव्य जाने के चलते शीतलहर में स्टेशन पर सवारियों को खासी परेशानी उठानी पड़ी। वही इटावा फफूंद मेमू 04180 निर्धारित समय सुबह 5:36 से 38 मिनट देरी से 6:14 पर रवाना हुई और शिकोहाबाद कानपुर मेमू 04106 निर्धारित समय सुबह 7:20 से दो घंटे देरी से 9:20 पर रवाना की जा सकी। वहीं टूण्डला-कानपुर मेमू 04188 निर्धारित समय सुबह 9:34 से पौने 3 घण्टे की देरी से 12:15 पर गंतव्य को रवाना की जा सकी। फफूंद इटावा मेमू 04185 निर्धारित समय सुबह 4:18 से 20 मिनट देरी से 4:40 मिंट पर रवाना हुई।ट्रेनों के देरी से पहुँचने के कारण यात्रियों को मुसीबत उठानी पड़ी।
हिन्दुस्थान समाचार / सुनील /मोहित
[ad_2]