Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

पलामू, 4 जनवरी (हि.स.)। ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर्स फेडरेशन के आह्वान पर मांगों के समर्थन में अनिश्चितकालीन हड़ताल कर रहे पीडीएस डीलरों के साथ जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रीति किस्कू ने गुरुवार को अपने कार्यालय में वार्ता की लेकिन नतीजा सिफर रहा।
आपूर्ति पदाधिकारी ने विक्रेताओं की समस्याओं से सरकार को अवगत कराने का भरोसा दिया। साथ ही पीडीएस दुकानदारों से खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के आलोक में कहा कि सभी डीलर दुकानों को खोलकर खाद्य आपूर्ति प्रारंभ करें। इस पर डीलर संघ ने कहा कि उनकी हड़ताल देशव्यापी है। जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती है तब तक हड़ताल जारी रहेगी।
बैठक में फेडरेशन के प्रदेश उपाध्यक्ष सह जिला कार्यकारी अध्यक्ष रविन्द्र पाण्डेय, प्रदेश सचिव पारस नाथ सिंह, ब्रजकिशोर तिवारी, नौशाद अहमद, विष्णु राम, रामरेश चौरसिया, बिनोद चौरसिया सहित अन्य उपस्थित थे।
उल्लेखनीय कि पिछले एक जनवरी से जनवितरण प्रणाली विक्रेताओं की हड़ताल चल रही है। जिले में खाद्यान्न वितरण का संकट उत्पन्न हो गया है। जिले में संचालित सभी 1584 पीडीएस दुकानों में ताले लटक गये हैं। हड़ताल को सफल बनाने के लिए सभी डीलर एकजुट हैं।
हिन्दुस्थान समाचार/ दिलीप कुमार/चंद्र प्रकाश
[ad_2]
Source link