Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

भागलपुर, 03 फरवरी (हि.स.)। भागलपुर के सैंडिस कंपाउंड में चल रहे जिला क्रिकेट लीग के तहत शनिवार को खेले गए मैच में क्राउन क्रिकेट क्लब ने राइजिंग स्टार क्रिकेट क्लब को 79 रनों से पराजित किया। निर्धारित 30 ओवर के मैच में टॉस जीतकर क्राउन क्रिकेट क्लब के कप्तान ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। क्राउन क्रिकेट क्लब ने निर्धारित 30 ओवर में 2 विकेट होकर 242 रन बनाए।
पहले बल्लेबाजी करते हुए क्राउन क्रिकेट क्लब की ओर से पीयूष ने नाबाद 104 रनों की पारी खेली। अंकित ने 85 रनों का योगदान दिया। राइजिंग स्टार की ओर से गेंदबाजी में सत्यजीत ने 2 विकेट लिया। निर्धारित लक्ष्य का पीछा करते हुए राइजिंग स्टार क्रिकेट क्लब की टीम 28.2 ओवर में 10 विकेट खोकर 163 रन ही बना सकी।
राइजिंग स्टार की ओर से बल्लेबाजी में सूरज एवं साहिल ने क्रमशः 28-28 रनों का योगदान दिया। बंटी ने 21 रन बनाया। क्राउन क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी में राज एवं नावेद ने क्रमशः 3-3 विकेट लिया। खालिद ने 2 विकेट लिया। इस तरह क्राउन क्रिकेट क्लब ने यह मैच 79 रनों से जीत लिया। आज के मैच के अंपायर शिवनारायण सिंह और विवेक कुमार थे। स्कोरर हिमांशु थे।
हिन्दुस्थान समाचार/बिजय
/चंदा