Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

– पदक प्राप्त खिलाड़ियों को 30 व 14 हजार रुपये पारितोषिक की घोषणा
– पदक प्राप्त खिलाड़ियों से मिले डीजीपी, स्वर्ण पदक प्राप्त करने के लिए किया प्रेरित
देहरादून, 27 मार्च (हि.स.)। पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड अभिनव कुमार ने 16वीं अखिल भारतीय पुलिस बैडमिंटन चैंपियनशिप-2024 में पदक प्राप्त खिलाड़ियों को उत्साहवर्धन के लिए 30 हजार रुपये एवं 72वीं अखिल भारतीय पुलिस वॉलीबॉल क्लस्टर 2023-24 में पदक प्राप्त खिलाड़ियों को उत्साहवर्धन के लिए 14 हजार रुपये का पारितोषिक प्रदान करने की घोषणा की।
पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार ने बुधवार को पुलिस मुख्यालय देहरादून में पदक प्राप्त खिलाड़ियों से मिलकर उन्हें शुभकामनाएं दी और भविष्य में होने वाली प्रतियोगिताओं के लिए भी कड़ी मेहनत व लगन से अभ्यास करने एवं स्वर्ण पदक प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।
अपर पुलिस महानिदेशक प्रशासन-वरिष्ठ उपाध्यक्ष उत्तराखंड पुलिस स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड अमित सिन्हा ने बताया कि 17 मार्च से 22 मार्च 2024 तक तेलंगाना हैदराबाद में आयोजित हुई 16वीं अखिल भारतीय पुलिस बैडमिंटन चैंपियनशिप-2024 में राजपत्रित अधिकारी महिला सिंगल ओपन स्पर्धा में पुलिस उप महानिरीक्षक फायर निवेदिता कुकरेती ने कांस्य पदक, राजपत्रित अधिकारी पुरुष सिंगल 55 स्पर्धा में पुलिस उपाधीक्षक पुलिस दूरसंचार दिग्विजय सिंह परिहार ने स्वर्ण पदक, अराजपत्रित अधिकारी पुरुष सिंगल 45 स्पर्धा में उप निरीक्षक पुलिस दूरसंचार देहरादून महेश कंडवाल ने कांस्य पदक, अराजपत्रित अधिकारी महिला सिंगल 50 स्पर्धा में अपर उप निरीक्षक पौड़ी गढ़वाल विजय चौधरी ने कांस्य पदक, अराजपत्रित अधिकारी पुरुष डबल्स 45 स्पर्धा में प्रतिसार निरीक्षक पीटीसी अखिलेश कुमार एवं उप निरीक्षक पुलिस दूरसंचार महेश कंडवाल ने रजत पदक, अराजपत्रित अधिकारी मिक्स्ड डबल्स 45 स्पर्धा में उप निरीक्षक पुलिस दूरसंचार महेश कंडवाल एवं अपर उप निरीक्षक पौड़ी गढ़वाल विजय चौधरी ने रजत पदक जीतकर उत्तराखंड पुलिस का मान बढ़ाया है।
26 फरवरी से दो मार्च 2024 तक नागपुर महाराष्ट्र में आयोजित हुए 72वीं अखिल भारतीय पुलिस वॉलीबॉल क्लस्टर 2023-24 में योगा महिला ट्रेडिशनल सीनियर स्पर्धा और योगा महिला आर्टिस्टिक स्पर्धा में राधा बोनाल ने रजत पदक अर्जित कर उत्तराखंड पुलिस का मान बढ़ाया है।
हिन्दुस्थान समाचार/कमलेश्वर शरण/रामानुज