[ad_1]

जम्मू, 4 मार्च (हि.स.)। महंत रोजश बिट्टू ने भक्तिगीत ओम नम: शिवाय भक्ति गीत जारी किया। आने वाले महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर महंत राजेश बिट्टू अध्यक्ष धार्मिक पर्यटन और हेरिटेज सांस्कृतिक ट्रस्ट और रोटरी क्लब हेल्पिंग हैंड के सचिव जसविंदर सिंह कुकू ने सोमवार को यहां आयोजित एक कार्यक्रम में भक्तिगीत भजन ओम नम: शिवाय जारी किया। इस गीत के गायक नारायण भारती हैं। जबकि संगीत- आस्क के निर्देशक आरवी रिकी, सहायक निदेशक मोहित सिंह डीओपी, पीयूष चाढ़क और शिव टीम योगराज शर्मा है।
इस अवसर पर अन्य उपस्थित गणमान्यों में अशोक जंगम बाबा, सुरिंदर, कौशल थे। पूरे प्रौडक्शन के सदस्यों को बधाई देते हुए महंत राजेश बिट्टू ने कहा कि हमारा यहां बहुत प्रतिभा छुपी है पर उन्हें सही मंच प्रदान करने की जरूरत है। पूरी टीम को इतने मधुर भजन ओम नम: शिवाय को बनाने के लिए शुभकामनाएं और आशा व्यक्त करते हैं कि इस भजन को पूरे विश्व में बेहद प्यार मिले।
हिन्दुस्थान समाचार/राहुल/बलवान