Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]


भागलपुर, 24 फरवरी (हि.स.)। माघी पूर्णिमा को लेकर भागलपुर के विभिन्न गंगा घाटों पर स्नान करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। आज सभी गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई। भागलपुर सहित आसपास के कई जिलों से श्रद्धालु गंगा स्नान करने के लिए पहुंचे थे। बरारी सीढ़ी घाट, सखीचंद्र घाट, मुसहरी घाट, पुल घाट, माणिक सरकार घाट, कहलगांव का बटेश्वर घाट और सुल्तानगंज का अजगैबीनाथ गंगा घाट पर श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान के बाद पूजा पाठ कर परिवार की सुख समृद्धि के लिए कामना की। इस दौरान एक महिला श्रद्धालु अपने साथ भगवान कृष्ण के बाल स्वरूप को अपना बेटा मानते हुए गंगा स्नान कराने पहुंची।
दूर-दूर से आए श्रद्धालुओं ने कहा कि माघी की पूर्णिमा में स्नान करने से काफी संतुष्टि मिलती है और फल भी प्राप्त होता है। इसलिए माघी पूर्णिमा में हम लोग गंगा स्नान करने आए हैं।
उल्लेखनीय है कि सनातन संस्कृति में माघी पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान करने का विशेष महत्व है। आज के दिन गंगा स्नान करने से साधकों को शुभ फल की प्राप्ति होती है। उधर सुलतानगंज के अजगैबीनाथ धाम में माघी पूर्णिमा को लेकर बिहार और झारखंड के शिव भक्तों ने उत्तरवाहिनी गंगा में डुबकी लगाई ।
माघी पूर्णिमा के महत्व के बारे में अजगैबीनाथ के महंत प्रेमानंद गिरी ने बताया कि आज के दिन गंगा स्नान करने से सारे पापों का नाश होता है। बाबा भोलेनाथ के तिलकोत्सव का महत्व होने पर कांवरिया अजगैबीनाथ उत्तर वाहनी गंगा से जल लेकर देवघर बाबा भोलेनाथ को जल चढाकर महाशिवरात्रि में शिव और पार्वती विवाह करते हैं। इसलिए बिहार और झारखंड के शिव भक्त अजगैबीनाथ धाम के उत्तरवाहिनी गंगा में डुबकी लगाने पहुंचते है। आज पूरा अजगैबीनाथ धाम बोल बम, हर हर महादेव के नारों से गुंजयमान हो गया।
हिन्दुस्थान समाचार/बिजय/चंदा