Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

कोलकाता, 03 जनवरी (हि.स.)। ट्रकों की हड़ताल खत्म होने के बावजूद पश्चिम बंगाल में पेट्रोलियम आपूर्ति को लेकर समस्या अभी तक कम नहीं हो सकी है। बुधवार को हड़ताल वापसी के बाद भी विभिन्न जिलों में ट्रक और तेल टैंकर पेट्रोल पंपों पर खड़े हैं। नतीजतन पेट्रोल पंप अभी भी खाली हैं जिससे मंगलवार के बाद बुधवार को भी आम लोगों को दिन भर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
बताया गया है कि आज भी अलग-अलग जगहों पर छिटपुट रूप से हड़ताल चल रही है। जिन जिलों में यह समस्या है वे हैं- मुर्शिदाबाद, पूर्व एवं पश्चिम बर्दवान, बांकुड़ा, पुरुलिया, झाड़ग्राम। विभिन्न पंप संगठनों के लोग पहले ही तेल कंपनियों से संपर्क कर चुके हैं।
पंप संगठन की ओर से संयोजक टूलटूल सेन ने कहा कि हम बात कर रहे हैं। उम्मीद है आज समस्या का समाधान हो जायेगा। हालांकि हड़ताल कल ख़त्म कर दी गई, लेकिन सेवाएं अभी तक सुचारू नहीं हुई हैं। पंप का तेल ख़त्म हो रहा है। जब तक इस समस्या का समाधान नहीं हो जाता, यह समस्या बनी रहेगी। हिन्दुस्थान समाचार/ गंगा
[ad_2]
Source link