Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

खूंटी, 11 मार्च (हि.स.)। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त लोकेश मिश्र ने सोमवार को ईवीएम वेयर हाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया। उपायुक्त ने ईवीएम वेयर हाउस की विधि-व्यवस्था से संबंधित आवश्यक पहलुओं की जांच की और इवीएम वेयर हाउस की सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी से ली।
मौके पर विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद थे। ईवीएम वेयर हाउस के निरीक्षण से संबंधित विभागीय दिशा-निर्देश के आलोक में उपायुक्त ने सीसीटीवी कैमरे एवं अन्य उपकरणों की स्थिति तथा रख-रखाव का जायजा लिया। सीसीटीवी कंट्रोल रूम का भी निरीक्षण किया। साथ ही तैनात सुरक्षा बलों के लॉग बुक, अग्निशमन यंत्र आदि का निरीक्षण किया।
हिन्दुस्थान समाचार/अनिल