Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

रायपुर/कबीरधाम, 25 मार्च (हि.स.)। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा अपने गृह जिले कबीरधाम में विभिन्न समाज के लोगों और युथ क्लब के युवाओं संग होली खेली।उप मुख्यमंत्री फाग गीतों में जनता के साथ जमकर झूमे।
विजय शर्मा सोमवार को कवर्धा के जमात पारा में साहू समाज के अध्यक्ष पतिराम साहू के घर पहुंचकर होली की बधाई दी।उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा कवर्धा के युथ क्लब के होली मिलन समारोह कार्यक्रम में शामिल हुए और युवाओं के साथ जमकर संग होली खेली।वे ग्राम लखनपुर पहुंचे, जहां होली मिलन समारोह कार्यक्रम में शामिल हुए। ग्राम बिरकोना में आयोजित होली मिलन समारोह कार्यक्रम में विजय शर्मा ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ होली खेली। इससे पहले रायपुर में बीजेपी कार्यकर्ताओं संग उपमुख्यमंत्री ने विजय शर्मा ने होली मनाई।
हिन्दुस्थान समाचार /केशव शर्मा