Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

रतलाम, 14 जनवरी (हि.स.)। जैन सोशल ग्रुप मध्यप्रदेश द्वारा राम मंदिर प्राणप्रतिष्ठा के अवसर पर 22 जनवरी को बाजारों में दुकानदारों के द्वारा साज सज्जा करने पर प्रथम, द्वितीय ,तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
संस्था के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतेश गादिया ने रविवार को बताया कि यह मुहिम सारे झोन में चलाई जाएगी। उन्होंने आमजन से आव्हान किया कि इस दिवस को दीपावली की तरह मना कर 500 वर्ष की इस आस को पूर्ण करें। केन्द्र एवं राज्य शासन से मांग की कि उस दिन शासकीय अवकाश भी रखा जाए । यह अयोजन भोपाल ,उज्जैन, रतलाम ,देवास ,शुुजालपुर ,मंदसौर , नीमच ,जावरा नागदा ,खाचरोद, कुकड़ेश्वर, उन्हेल, मक्सी ,ग्वालियर , जबलपुर आदि जगहों पर संस्था द्वारा किया।
हिन्दुस्थान समाचार/ शरद जोशी/मुकेश
[ad_2]