[ad_1]


आज से नमो एप पर माईक्रो डोनेशन कार्यक्रम हुआ प्रारंभ
जगदलपुर, 11 फरवरी (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल, जगदलपुर द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को समर्पण दिवस के रूप में मनाया गया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने समर्पण दिवस के अवसर पर कहा कि भारतीय जनता पार्टी के प्रेरणा स्रोत पंडित दीनदयाल के अंत्योदय के सपने को विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता एवं देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गरीबों का कल्याण कर अनेक योजनाओं एवं कार्यक्रमों के माध्यम से कर रहे है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जीवन और उनका मिशन सभी लोगों को प्रेरणा देता है। एक राष्ट्र के रूप में एक समाज के रूप में भारत को बेहतर बनाने के लिए पं. दीनदयाल के चितन और विचार पीढ़ियों को प्रेरित करने वाले हैं।
किरण देव ने कहा कि पदाधिकारी व कार्यकर्ता समर्पण दिवस पर 05 रुपये से लेकर 2000 रुपये तक केवल नरेन्द्र मोदी एप्प पर डिजिटल माध्यम से समर्पण की राशि देंगे एवं 2000 रुपये से अधिक की समर्पण राशि भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के नाम चेक के माध्यम से ली जायेगी।
भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विद्याशरण तिवारी ने कहा कि अंत्योदय का नारा देने वाले दीनदयाल उपाध्याय का कहना था कि अगर हम एकता चाहते हैं, तो हमें भारतीय राष्ट्रवाद को समझना होगा, जो हिंदू राष्ट्रवाद है और भारतीय संस्कृति हिन्दू संस्कृति है। उनका कहना था कि भारत की जड़ों से जुड़ी राजनीति, अर्थनीति और समाज नीति ही देश के भाग्य को बदलने का सामर्थ्य रखती है। कोई भी देश अपनी जड़ों से कटकर विकास नहीं कर सका है। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री वेदप्रकाश पांडे एवं आभार रामाश्रय सिंह ने किया।
इस दौरान सुभाऊ कश्यप, लच्छुराम कश्यप, सुधीर पांडे, संजय पांडे, आनंद मोहन मिश्रा, योगेंद्र पांडे, श्रीनिवास मिश्रा, रजनीश पाणिग्रही, श्रीधर ओझा, नरसिंह राव, ललिता बघेल, मोहन सिंह, फरिश बेसरा, राजेन्द्र बाजपेयी, मनोहर दत्त तिवारी, आर्येन्द्र सिंह आर्य, नरेन्द्र पाणिग्राही, राकेश तिवारी, शैल्लू भदौरिया, योगेश, शशिनाथ पाठक, पाठक, अभय दीक्षित, अतुल सिम्हा, संतोष बाजपेई, राजपाल कसेर, निर्मल पानीग्राही, राणा घोष, दिगम्बर राव, कौसिक शुक्ला, ममता पोटाई, शम्भू नाग, महेन्द्र पटेल, भारती श्रीवास्तव, नीलम यादव, सुधा मिश्रा, अविनाश श्रीवास्तव, अरुण नेताम, लक्ष्मी कश्यूप, राधे पेंद्रे, राधे सेठिया, मुरली सेठिया, अजय सेठिया, पिन्टू ठाकुर, अजय बैरागी सहित भाजपा के प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित थे।
हिन्दुस्थान समाचार/राकेश पांडे