[ad_1]

जलपाईगुड़ी, 27 जनवरी (हि.स.)। जिले के राजगंज ब्लॉक के संन्यासीकाटा ग्राम पंचायत अंतर्गत कायेतगछ इलाके से शनिवार सुबह घर से युवक का फंदे से लटकता शव बरामद किया गया है। युवक का नाम तपू राय (27) था।
पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, तपू आज जल्दी उठा था। बाद में जब परिवार के लोगों ने तपू को फंदे से लटकता देखा। जिसने बाद इसकी सूचना राजगंज थाने की पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए जलपाईगुड़ी जिला अस्पताल भेज दिया। राजगंज थाने की पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। हिन्दुस्थान समाचार /सचिन /गंगा