Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

आजमगढ़, 04 जनवरी(हि.स.)। जिले के गंभीरपुर थाना क्षेत्र के शेखवलिया गांव में गुरुवार की सुबह शौ के लिए गए एक युवक का शव पोखरी में मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
गंभीरपुर थाना क्षेत्र के शेखवलिया गांव निवासी धीरज(24) पुत्र धीरेंद्र प्रतिदिन की तरह सुबह करीब 7 बजे शौच के लिए घर से निकला, लेकिन जब वह घंटों बाद भी घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। काफी खोजबीन के बाद उसका शव पोखरी के किनारे मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं शव मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
हिन्दुस्थान समाचार/राजीव/राजेश
[ad_2]
Source link