[ad_1]

कूचबिहार, 8 मार्च (हि.स.)। निर्माणाधीन मकान से एक अज्ञात व्यक्ति का फंदे से झूलता हुआ शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई है। शुक्रवार सुबह स्थानीय लोगों ने कूचबिहार शहर में जिला परिषद के सामने निर्माणाधीन मकान में एक व्यक्ति की शव फंदे से लटका हुआ पाया। इसके बाद आनन-फानन में इसकी सूचना कूचबिहार कोतवाली थाने की पुलिस को दी। सुचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, व्यक्ति के पास से आधार कार्ड मिला है। जिससे असम का पता लिखा हुआ है। असम से व्यक्ति कूचबिहार कैसे आया, यह सवाल अनुत्तरित है। पुलिस ने प्रारंभिक तौर पर घटना की जांच शुरू कर दी है।
हिन्दुस्थान समाचार /सचिन