Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

वाराणसी, 20 फरवरी (हि.स.)। काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के हिन्दी विभाग, कला संकाय, में मंगलवार को सहायक आचार्य डॉ. प्रियंका सोनकर की बहुप्रतीक्षित पुस्तक दलित स्त्री विमर्श :सृजन और संघर्ष का लोकार्पण किया गया। विश्वविद्यालय के आचार्य रामचंद्र शुक्ल सभागार में आयोजित कार्यक्रम में डॉ प्रियंका सोनकर ने पितृसत्तात्मक समाज में महिलाओ के संघर्ष व चुनौतियों को बताया। सामाजिक चिंतन के विविध आयामों के साथ महिलाओ के सामने उपस्थित कठिनाइयों को भी पुस्तक के जरिए बताया।
विभाग की शोध छात्रा रोशनी ने पुस्तक परिचय दिया । कार्यक्रम में लोकधर्मी आलोचक प्रो. चौथीराम यादव, विवि के हिन्दी विभागाध्यक्ष प्रो. वशिष्ठ अनूप, प्रो. शुभा राव ( पूर्व अध्यक्ष राजनीति विज्ञान विभाग ) स्त्री काल के संपादक संजीव चन्दन, डॉ. किंगसन पटेल, युवा कवि विहाग वैभव ने पुस्तक की सराहना की। कार्यक्रम में
परिचर्चा के उपरांत काव्य पाठ व संगीत संध्या का आयोजन किया गया। डॉ. विंध्याचल यादव, विहाग वैभव, आरोही, काजल कुमारी, विमलेश सरोज, रोशनी धीरा, तनुज व रोहित प्रसाद पथिक ने काव्य पाठ किया।
हिन्दुस्थान समाचार/श्रीधर/पदुम नारायण