Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

नाहन, 17 फ़रवरी (हि.स.)। जिला सिरमौर में जेबीटी के विभिन्न श्रेणीयों के 20 पदों को अनुबंध आधार पर भरा जाएगा जिसके लिए कांउसलिंग चार मार्च को प्रातः 10 बजे उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा के कार्यालय में की जाएगी यह जानकारी आज उप-निदेशक प्रारंभिक शिक्षा ने दी।
उन्होने बताया कि इन पदों में 12 पद सामान्य श्रेणी के पूर्व सैनिकों के आश्रितों , तीन पद अन्य पिछड़ा वर्ग पूर्व सैनिकों के आश्रितों, 3 पद अनुसूचित जाति के पूर्व सैनिकों के आश्रितों व 2 पद अनुसूचित जनजाति के पूर्व सैनिकों के आश्रितों के भरें जाएगें जिसके लिए आयु सीमा एक जनवरी 2024 को 18 से 45 वर्ग के मध्य होनी चाहिए।
उन्होने बताया कि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति व अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार उपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी। इन पदों के लिए जेबीटी या इसके समकक्ष तथा जेबीटी टी.ई.टी. परीक्षा पास होना अनिवार्य है।
सभी जिलों के योग्य एवं इच्छुक उम्मीदवार अपने मूल दस्तावेजों जिसमें 10वीं, 12वीं या समकक्ष, जेबीटी टी.ई.टी., सम्बन्धित श्रेणी का प्रमाण पत्र, रोजगार कार्यालय पंजीकरण पत्र, प्रथम श्रेणी मजिस्ट्रेट अथवा राजपत्रित अधिकारी द्वारा जारी चरित्र प्रमाण पत्र, हिमाचली प्रमाण पत्र व पासपोर्ट साईज फोटो सहित चार मार्च को प्रातः 10 बजे उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा के कार्यालय में काउंसलिंग हेतू भाग ले सकते है।
हिन्दुस्थान समाचार/ जितेंद्र/सुनील