Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

लखनऊ, 19 जनवरी (हि.स.)। समाज कल्याण विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने शुक्रवार को जारी अपने बयान में कहा कि सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ ज़ीरो टालरेंस की नीति पर कार्य कर रही है।
उन्होंने बताया कि समाज कल्याण विभाग में भ्रष्टाचार को समाप्त करने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। भ्रष्टाचार पर रोक लगाने के लिए तकनीक आधारित सेवाओं को बढ़ाया जा रहा है, जिससे योजनाओं का लाभ पात्रों को सीधे मिल सके। भ्रष्टाचार के सम्बन्ध में कोई भी शिकायत हो तो 9793741114 नम्बर पर आप हमसे सीधे संपर्क कर सकते हैं।
उल्लेखनीय है कि पीड़ित को सहायता राशि जारी करने की एवज में 75 हजार रुपये लेने वाले समाज कल्याण विभाग के सुपरवाईजर मनोज कुमार को 18 जनवरी को मेरठ से गिरफ्तार किया गया था। आरोपी कर्मचारी मनोज कुमार के खिलाफ मेरठ के ही संदीप कुमार ने शिकायत की थी।
हिन्दुस्थान समाचार/दीपक/मोहित