Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

जयपुर, 13 जनवरी (हि.स.)। प्रदेश कार्यालय में शनिवार को भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश स्तरीय संगठनात्मक बैठक आयोजित हुई। बैठक से पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी मीडिया से रूबरू हुए।
मीडिया से बात करते करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि भगवान श्रीराम देश दुनिया के करोड़ों लोगों की आस्था का केन्द्र है, लेकिन कांग्रेस को राम के नाम से तकलीफ क्यों है, पहले सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा देकर कहा राम पैदा नहीं हुए राम काल्पनिक है। सनातन को डेंगू, मलेरिया और एड्स कहकर गाली दी और अब 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का विरोध करना भी कांग्रेस की तुष्टिकरण की नीति ही है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि संगठनात्मक बैठकें, रचनात्मक और सेवा कार्य भारतीय जनता पार्टी के कार्यक्रमों का हिस्सा है जो सिर्फ चुनावी समय में ही नहीं बल्कि लगातार चलते रहते है। भाजपा धरातल से जुडी पार्टी है जो स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण अभियान, रक्तदान, त्रासदी और महामारी सहित विभिन्न सेवा कार्यों में सदैव आगे रहती है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की डबल इंजन सरकार ने सत्ता में आते ही गरीब, किसान, युवा, मातृशक्ति और जनहित को ध्यान में रखते हुए अनेक ऐसे महत्वपूर्ण निर्णय लिए है जो कांग्रेस को सिर्फ चुनाव के समय याद आते थे। भाजपा की सरकार में सभी मंत्री जिलों में जाऐंगे और पार्टी कार्यालय में भी पदाधिकारियों के साथ अनवरत जनसुनवाई करेंगे। चुनाव के समय भाजपा ने जो संकल्प लिया था उसे पूरा करने की दिशा में काम शुरू हो चुका है।
हिन्दुस्थान समाचार/ दिनेश/संदीप
[ad_2]