Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]


हुगली, 02 मार्च (हि.स.)। हुगली जिले के चुंचूड़ा मोगरा ब्लॉक कांग्रेस कमिटी और बांसबेडिया टाउन कांग्रेस की ओर से शनिवार को संदेशखाली कांड के विरोध में प्रतिवाद रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस की ओर से बताया गया कि राज्य में संदेशखाली में महिलाओं पर हुए अत्याचार और केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण बढ़ रही बेरोजगारी और मोदी की गारंटी के नाम का प्रचार कर भाजपा जनता को मूर्ख बनाने का प्रयास कर रही है, इसके खिलाफ लोगों को जागरूक करने के लिए रैली निकली गई है। कार्यकर्ताओं ने राहुल -सोनिया कांग्रेस जिंदाबाद के नारे लगाए। मोगरा स्टेशन रोड़ से रैली की शुरुआत हुई और कालीतला होते हुए त्रिवेणी में समाप्त हुई।
इस रैली में कांग्रेस नेता सुजीत मुखर्जी, मोइंउल हक, ब्रह्मदेव रवि दास, मुन्ना अंसारी, सत्यम सिंह एमडी गानी, रुस्तम सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे। हिन्दुस्थान समाचार /धनंजय /गंगा