[ad_1]

शिमला, 14 फरवरी (हि.स.)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय संगठनमंत्री आशीष चौहान की मां का मंगलवार रात पैतृक गांव टिककर (रोहड़ू) में देहांत हो गया है। वे कुछ समय से अस्वस्थ थीं।
अंतिम संस्कार आज (बुधवार) दोपहर 1:00 बजे गांव टिककर में होगा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सहित अन्य सगंठनों ने उनके निधन पर दुख जताया है। संगठनों ने कहा है कि ईश्वर इस दुख की घड़ी में पूरे परिवार को दुख सहने की हिम्मत प्रदान करे।
हिन्दुस्थान समाचार/सुनील /मुकुंद