Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

जगदलपुर, 27 फरवरी(हि.स.)। कलेक्टर विजय दयाराम ने महतारी वंदन योजनांतर्गत बैंक खाते में आधार लिंक नहीं हुए खातों का जल्द निराकरण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री विजय मंगलवार को जिला कार्यालय के प्रेरणा सभा कक्ष में समय सीमा की बैठक ले रहे थे।
उन्होंने महतारी वंदन योजना के ऑनलाइन आवेदनों के गलत एंट्री करवाने के लिए एक पंचायत सचिव को स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दिए। बैठक में उन्होंने जन चौपाल, जन शिकायत और समय-सीमा के प्रकरण पर विभागवार समीक्षा आवश्यक निराकरण के निर्देश दिए।
इस दौरान जिला पंचायत सीईओ प्रकाश सर्वे, वन मंडलाधिकारी उत्तम गुप्ता,अपर कलेक्टर सीपी बघेल, नगर निगम आयुक्त हरेश मंडावी सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
हिन्दुस्थान समाचार/राकेश पांडे