[ad_1]

उपायुक्त आर के सिंह ने जिला वासियों से की शत प्रतिशत मतदान की अपील
सिरसा, 23 मार्च (हि.स.)। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आर के सिंह ने बताया कि जिला के नागरिकों की सुविधा व लोकसभा आम चुनाव के लिए जिला स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। कोई भी मतदाता एवं आम नागरिक कंट्रोल रूम में लोकसभा आम चुनाव के संबंध में जानकारी ले सकता है।
उपायुक्त ने बताया कि लोकसभा चुनाव प्रक्रिया के दौरान यदि कहीं भी आदर्श आचार संहिता की उल्लंघना की शिकायत मिलती है तो नागरिक किसी भी समय इसकी सूचना कंट्रोल रूम नंबर 1950 पर दे सकते हैं। इस नंबर पर 24 घंटे कर्मचारी की ड्यूटी रहेगी। इसके अलावा पुलिस कंट्रोल रूम नंबर सिरसा के नंबर 01666-247811/112 व डबवाली के नंबर 01668-299100/7082014523 पर भी संपर्क कर सकते हैं।चुनाव आयोग द्वारा लोकसभा चुनावों की तिथियों की घोषणा कर दी है, जिसके साथ ही आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है।
उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि आदर्श चुनाव आचार संहिता की पूर्ण ईमानदारी से अनुपालना करें। चुनाव संबंधी किसी भी प्रकार की कोई सहायता व शिकायत के लिए कंट्रोल रूम के नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। कंट्रोल रूम में अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी गई है। इसके अलावा प्रशासन द्वारा लोगों की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर-1950 भी जारी किया गया है। इसलिए अगर किसी मतदाता को चुनाव से संबंधित कोई भी जानकारी लेनी है या देनी है तो वह हेल्पलाइन नंबर-1950 पर कॉल कर सकते हैं। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों व आम नागरिकों से अपील की है कि वे स्वतंत्र निष्पक्ष, स्वच्छ व शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न करवाने के लिए जिला प्रशासन को अपना पूर्ण सहयोग दें। उपायुक्त ने जिला वासियों से भी आग्रह किया है कि वे शत प्रतिशत मतदान करने के लिए अपनी अहम भूमिका निभाएं। लोकतंत्र प्रणाली को और ज्यादा मजबूत बनाएं।
हिन्दुस्थान समाचार/रमेश/संजीव