[ad_1]

गुवाहाटी, 31 जनवरी (हि.स.)। मुख्यमंत्री डॉ हिमंत बिस्व सरमा बुधवार को गुवाहाटी के बीरूबारी-लालगणेश फ्लाईओवर की आधारशिला रखेंगे। यह आधारशिला साइकिल फैक्ट्री चरियाली पर आयोजित होने वाले एक समारोह के दौरान रखी जाएगी, जिसमें मुख्यमंत्री के साथ राज्य के शहरी विकास मंत्री अशोक सिंघल भी मौजूद रहेंगे।
376 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला 2.84 किलोमीटर लंबा प्रस्तावित फ्लाईओवर साइकिल फैक्ट्री, बारसापारा और लालगणेश बाजार को कवर करेगा और कनेक्टिविटी को आसान बनाएगा।
फ्लाईओवर का शुरुआती बिंदु आर्य नगर फ्लाईओवर के बाद जंक्शन बिंदु (टीबी अस्पताल) से होगा और अंतिम बिंदु लाल गणेश बाजार से आगे होगा।
पूरा होने के बाद, फ्लाईओवर आईटीआई गुवाहाटी, एनएच 27 (लोखरा), काहिलीपारा, बरसापारा स्टेडियम, जीएमसीएच, बी बरुवा कैंसर इंस्टीट्यूट, आर्य विद्यापीठ कॉलेज जैसे प्रमुख स्थलों से जुड़ जाएगा।
हिन्दुस्थान समाचार/ श्रीप्रकाश/अरविंद