Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

रायपुर, 18 जनवरी (हि.स.)। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बलिदान प्रधान आरक्षक अरविंद एक्का की शहादत पर गहन शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है। मुख्यमंत्री ने शोकाकुल परिवारजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
एक्का डीआरजी के जवान थे। बीजापुर के गंगालूर थाने में ग्राम कावड़गांव हिलोरी में नक्सलियों द्वारा किए ब्लास्ट के दौरान 29 दिसंबर को घायल हुए थे। उन्हें इलाज के लिए नारायणा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान बुधवार की देर रात को उनका देहावसान हुआ। मुख्यमंत्री ने कहा कि एक्का ने अपने देश की सुरक्षा के लिए बलिदान दिया है। राष्ट्र और हमारा प्रदेश उनके प्रति कृतज्ञ है। हम उनकी शहादत को नमन करते हैं। नक्सलियों से लड़ाई हम दृढ़ता से जारी रखेंगे।
हिन्दुस्थान समाचार/ गेवेन्द्र