[ad_1]

सिलीगुड़ी, 12 मार्च (हि.स.)। राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी उत्तर बंगाल के दो दिवसीय दौरे पर मंगलवार को पहुंची है। कोलकाता से बागडोगरा हवाई अड्डे पर उतरी मुख्यमंत्री का आदिवासी और समुदायों की महिलाओं ने संस्कृति नृत्य के साथ स्वागत किया जबकि लेप्चा विकास बोर्ड के सदस्य भी उपस्थित थे।
इधर, सिलीगुड़ी पहुंची राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दीनबंधु मंच में एक बैठक में शामिल हुई। बैठक में नमोशूद्र और राजवंशी विकास बोर्ड के सदस्यों के साथ प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित हुए। वहीं, बुधवार को फुलबाड़ी स्थित वीडियोकॉन मैदान में एक सरकारी सेवा वितरण कार्यक्रम में शामिल होंगी। हिन्दुस्थान समाचार /सचिन /गंगा