Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

भोपाल, 21 फरवरी (हि.स.) । प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को प्रसिद्ध कवि और उपन्यासकार सूर्यकांत त्रिपाठी ‘निराला’ जी की जयंती पर नमन किया।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर कहा कि परंपराओं से परे नवीन शैली से हिंदी साहित्य को समृद्धि प्रदान करने वाले साहित्य साधक सूर्यकांत त्रिपाठी ‘निराला’ जी की जयंती पर सादर नमन करता हूं। छायावादी युग के महाकवि निराला जी ने उपन्यास, निबंध और कहानी के साथ ही चित्रकला में भी संवेदनाओं को अद्वितीय रूप में सृजित किया। आपका कृतित्व नव प्रतिभाओं के लिए सदैव मार्गदर्शक बना रहेगा।
हिन्दुस्थान समाचार / उमेद/नेहा