Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

भोपाल, 28 जनवरी (हि.स.)। पंजाब केसरी के नाम से प्रसिद्ध अमर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी लाला लाजपत राय और भारत के प्रथम फील्ड मार्शल के.एम. करियप्पा की आज रविवार को जयंती है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने दोनाें महान विभूतियों को इस अवसर पर विनम्र नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है।
मुख्यमंत्री डॉ यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर ट्वीट कर कहा भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के प्रखर स्वर, स्वदेशी एवं स्वराज की विचारधारा को प्रबलता से भारत के जन-जन तक पंहुचाने वाले माँ भारती के अमर सपूत ‘पंजाब केसरी’ श्री लाला लाजपत राय जी को उनकी जयंती पर कोटिशः नमन करता हूं। राष्ट्र आराधना से परिपूर्ण आपका त्यागमय जीवन सदैव हम सभी को मातृभूमि की सेवा के लिए प्रेरणा देता रहेगा।
एक अन्य संदेश के माध्यम से उन्हाेंने चीफ फील्ड मार्शल के.एम. करिअप्पा को जयंती पर विनम्र नमन करते हुए लिखा अपने कुशल नेतृत्व के द्वारा 1947 के भारत-पाक युद्ध में भारतीय सैन्य बल को मजबूती प्रदान कर दुश्मनों से माँ भारती की रक्षा करने वाले भारतीय सेना के प्रथम कमांडर इन चीफ फील्ड मार्शल के.एम. करिअप्पा जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन करता हूं। राष्ट्र की सेवा व सुरक्षा के लिए समर्पित आपका सम्पूर्ण जीवन सभी देश प्रेमियों के लिए प्रेरणादायक रहेगा।
हिन्दुस्थान समाचार/ नेहा/मुकेश