Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

– आलमगीर आलम को मिला संसदीय कार्य मंत्रालय का प्रभार
रांची, 2 फ़रवरी (हि.स.)। मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने नयी सरकार के गठन के साथ ही मुख्यमंत्री और एक कैबिनेट मंत्री को विभाग आवंटित कर दिया गया है।
मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने संसदीय कार्य विभाग को छोड़ कर अन्य सभी विभाग अपने पास रखे हैं। आलमगीर आलम को संसदीय कार्य विभाग आवंटित किया गया है। कैबिनेट मंत्री सत्यानंद भोक्ता को फिलहाल कोई विभाग नहीं दिया गया है।
विधानसभा के विशेष सत्र में बहुमत साबित करने के बाद मंत्रिमंडल का जो विस्तार किया जाएगा उसके बाद ही विभाग का आवंटन होगा। इस संबंध में मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी समन्वय विभाग ने शुक्रवार को अधिसूचना जारी कर दी है। कैबिनेट ने इसके साथ ही राज्यपाल के आदेश से चंपाई सोरेन को मुख्यमंत्री और मुख्यमंत्री की सलाह पर आलमगीर आलम और सत्यानंद भोक्ता को मंत्री परिषद का सदस्य नियुक्त किया है।
हिन्दुस्थान समाचार / वंदना/प्रभात