Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

खूंटी, 17 फ़रवरी (हि.स.)। तोरपा प्रखंड के प्रमुख रोहित सुरीन और उप प्रमुख संतोष कर ने शनिवार को तोरपा के मस्जिद गली निवासी पप्पू खान को खाद्य सामग्री व आर्थिक मदद दी। बताया गया कि पप्पू खान के पैर में लगभग दो महीने पूर्व इंफेक्शन हो गया था ,जिसके कारण चिकित्सकों को पैर काटना पड़ा।
पप्पू के मामले की जानकारी मिलने के बाद प्रमुख और उप प्रमुख उनसे मिलकर हाल-चाल जाना और मदद पहुंचायी। पप्पू के परिजनों ने बताया कि इससे पहले कोई भी जनप्रतिनिधि व नेता न उनसे मिलने आए और ना ही आर्थिक मदद पहुंचायी। परिवार की स्थिति ठीक नहीं रहने के कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
हिन्दुस्थान समाचार/ अनिल