Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

कृषि कार्य में उपयोग होने वाले ड्रोन का किया गया प्रदर्शन
छतरपुर, 16 जनवरी (हि.स.)। केन्द्र सरकार की योजनाओं का लाभ वंचित हर पात्र हितग्राही को देने के लिए छतरपुर जिले में विकसित भारत संकल्प यात्रा निकाली जा रही है। साथ ही विकास कार्यों एवं योजनाओं की जानकारी जन जन तक पहुंचाने के लिए प्रचार रथ गांव-गांव पहुंच रहे हैं।
केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ वीरेन्द्र कुमार के मुख्य आतिथ्य में मंगलवार को नौगांव विकासखंड के ग्राम सरसेड में विकसित भारत संकल्प यात्रा पहुंची। इस दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित केन्द्र सरकार की योजनाओं का लाभ देने के लिए स्टॉल लगाए गए और हितग्राहियों को योजनाओं के लाभ से लाभान्वित किया गया। जिसमें प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, पीएम स्वनिधि, कृषि विकास सेवाएं, पशु विभाग की योजनाएं, आयुष्मान सहित विभिन्न योजना शामिल हैं। इस दौरान अधिकारियों द्वारा आमजन को योजनाओं की जानकारी दी गई एवं स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। साथ ही लोगों की समस्याओं के निराकरण के लिए आवेदन प्राप्त किये गए। इस अवसर पर एसडीएम विशा माधवानी, तहसीलदार, जनपद सीईओ सहित जनप्रतिनिधि एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
केन्द्रीय मंत्री डॉ वीरेन्द्र कुमार ने आमजन को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत संकल्प यात्रा निकाली जा रही है। जिसमें हर पात्र व्यक्ति जो लाभ से वंचित रह गए हैं उन्हें पंजीकृत कर योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। इस दौरान ग्रामवासियों को संकल्प शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में केन्द्र सरकार कीे विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों द्वारा मेरी कहानी मेरी जुबानी सुनाई गई और अपने अनुभव साझा किये गये। इस दौरान कृषि कार्य में दवा छिड़काव के लिए उपयोग होने वाले ड्रोन का प्रदर्शन किया गया और आमजन को जानकारी दी गई।
ग्रामीण इलाकों के लिये प्रमुख योजनाएं
ग्रामीण इलाकों के लिये प्रमुख योजनाओं में आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना, दीनदयाल अंत्योदय योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान, किसान क्रेडिट कार्ड, प्रधानमंत्री पोषण अभियान, हर घर जल, जल जीवन मिशन, प्रधानमंत्री स्वामित्व, जन धन योजना, जीवन ज्योति बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री प्रणाम, नैनो फर्टिलाइजर शामिल हैं। साथ ही जनजातीय परिवारों के कल्याण से संबंधित योजनाओं में सिकल सेल एनीमिया निवारण मिशन, एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों में प्रवेश, स्कॉलरशिप, वन अधिकार, वन-धन विकास केन्द्र शामिल हैं।
हिन्दुस्थान समाचार/सौरभ भटनागर/नेहा