Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

नई दिल्ली, 14 जनवरी (हि.स.)। सार्वजनिक क्षेत्र के सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने अपनी त्योहारी पेशकश को तीन महीने और 31 मार्च, 2024 तक के लिए बढ़ा दिया है। इससे पहले ये पेशकश 31 दिसंबर, 2023 तक जारी थी।
बैंक के मुताबिक त्योहारी पेशकश को तीन महीने और 31 मार्च, 2024 तक के लिए बढ़ा दिया गया है। इससे पहले सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की यह पेशकश 31 दिसंबर, 2023 तक जारी थी। बैंक के महाप्रबंधक (खुदरा संपत्ति) विवेक कुमार ने कहा कि बैंक इस अवधि में अपने ग्राहकों के लिए कम ब्याज दर, ‘प्रोसेसिंग’ शुल्क में छूट और अन्य सुविधाएं दे रहा है।
विवेक कुमार ने बताया कि सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की सेंट गृह लक्ष्मी योजना और सेंट बिजनेस स्कीम पूरे उद्योग में सबसे कम ब्याज दर की पेशकश कर रही है, जो 8.35 फीसदी से शुरू होती है।
हिन्दुस्थान समाचार / प्रजेश शंकर/प्रभात
[ad_2]