[ad_1]

इंफाल, 03 मार्च (हि.स.)। मणिपुर के विष्णुपुर जिले से पिछले दिनों सरकारी हथियारों की लूट के सिलसिले में सीबीआई ने सात लोगों के विरुद्ध आरोप पत्र दाखिल किया है। यह आरोप पत्र कामरूप मेट्रोपॉलिटन के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में दाखिल किया गया है।
पिछले वर्ष 3 अगस्त को मणिपुर के विष्णुपुर नारायणसेना स्थित सेकंड इंडियन रिजर्व बटालियन मुख्यालय से 300 हथियार, 19 हजार 800 गोला-बारूद तथा अन्य संबंधित सामान लूट लिए गए थे। सीबीआई के आरोप पत्र में लैशराम प्रेम सिंह, खुमुकचम धीरेन उर्फ थपकपा, मोइरांगथेम आनंद सिंह, अथोकपम काजीत उर्फ किशोरजीत, लौक्राकपम माइकल मंगांगचा उर्फ माइकल, कोंथौजम रोमोजीत मैतेई उर्फ रोमोजीत और कीशम जॉनसन उर्फ जॉनसन को आरोपित बनाया गया है।
हिन्दुस्थान समाचार/श्रीप्रकाश/सुनीत