Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

भारत ने अपने आखिरी 6 विकेट बिना कोई रन बनाए खोए
पहले दिन के खेल में अब तक गिरे 20 विकेट
6 भारतीय बल्लेबाज अपना खाता भी नहीं खोल सके
केप टाउन, 3 जनवरी (हि.स.)। लुंगी एनगिडी और कागिसो रबाडा की घातक गेंदबाजी की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने यहां खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के पहले दिन भारत की पहली पारी 153 रनों पर समेट दी। इन दोनों गेंदबाजों ने भारत के आखिरी 6 विकेट बिना कोई रन दिये झटक लिये। इससे पहले दक्षिण अफ्रीका ने अपनी पहली पारी में केवल 55 रन बनाए थे। भारत ने पहली पारी के आधार पर 98 रन की बढ़त हासिल की है। इसी के साथ अभी तक आज के खेल में 20 विकेट गिर चुके हैं।
दूसरी पारी में भारत की शुरुआत खराब रही और यशस्वी जायसवाल 17 के कुल स्कोर पर बिना खाता खोले कागिसो रबाडा की गेंद पर बोल्ड हो गए। इसके बाद रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने दूसरे विकेट के लिए 55 रन जोड़े। 72 के कुल स्कोर पर नांद्रे बर्गर ने रोहित शर्मा को चलता किया। रोहित ने 39 रन बनाए। इसके बाद 105 के कुल स्कोर पर शुभमन गिल 36 रन बनाकर बर्गर का दूसरा शिकार बने। श्रेयस अय्यर बिना खाता खोले बर्गर का तीसरा शिकार बने। इसके बाद केएल राहुल और विराट कोहली ने पांचवे विकेट के लिए 43 रन जोड़े। 153 के कुल स्कोर पर राहुल 8 रन बनाकर एनगिडी के शिकार बने। यहां से एनगिडी और कागिसो रबाडा ने भारतीय पारी को ताश के पत्तों की तरह ढहा दिया और पूरी टीम 153 के स्कोर पर ही सिमट गई। भारत के 6 बल्लेबाजों ने खाता भी नहीं खोला।
दक्षिण अफ्रीका की तरफ से कागिसा रबाडा, नांद्रे बर्गर और लुंगी एनगिडी ने 3-3 विकेट लिये।
दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी 55 रनों पर सिमटी
इससे पहले मोहम्मद सिराज (9 ओवर 15 रन 6 विकेट) की घातक गेंदबाजी की बदौलत भारत ने यहां खेले जा रहे दूसरे और अंतिम टेस्ट के पहले दिन लंच से पहले दक्षिण अफ्रीका को केवल 55 रनों पर समेट दिया। भारत के खिलाफ टेस्ट में यह दक्षिण अफ्रीका का सबसे कम स्कोर है। सिराज के अलावा जसप्रीत बुमराह और मुकेश कुमार ने भी दो-दो विकेट झटके।
इस मैच में अपना आखिरी टेस्ट खेल रहे दक्षिण अफ्रीका के कार्यवाहक कप्तान डीन एल्गर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। उनका यह फैसला भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने पूरी तरह से गलत साबित किया। सिराज ने मैच के चौथे ओवर में एडन मार्करम (02) को स्लिप में यशस्वी जायसवाल के हाथों कैच कराकर विकेट लेने का सिलसिला शुरु किया और 47 रन तक पहुंचते-पहुंचते मैच में अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर डाला। उन्होंने इस दौरान 9 ओवर फेंके और तीन मेडन देते हुए 6 विकेट ले लिए। सिराज के अलावा अनुभवी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और अपना पहला टेस्ट खेल रहे मुकेश कुमार ने 2-2 विकेट लिया।
दक्षिण अफ्रीका की तरफ से केवल डेविड बेंडिंगहम (12) और विकेटकीपर काइल वेरायाने (15) ही दहाई का आंकड़ा पार कर सके।
हिन्दुस्थान समाचार/ सुनील
[ad_2]
Source link