[ad_1]

कूचबिहार, 03 मार्च (हि.स.)। कूचबिहार लोकसभा सीट के लिए भाजपा ने वर्तमान सांसद और केंद्रीय गृह राज्य मंत्री निशीथ प्रमाणिक के नाम की घोषणा की है। कूचबिहार लोकसभा सीट के लिए भाजपा उम्मीदवार के नाम की घोषणा के बाद रविवार को भाजपा कार्यकर्ता और समर्थकों ने दीवार लेखन शुरू कर दिया है। रविवार सुबह शहर के एक नंबर वार्ड में दीवार लेखन कार्यक्रम में कूचबिहार दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक निखिल रंजन दे और अन्य भाजपा नेता और कार्यकर्ता-समर्थक हुए। इसके अलावा शहर के विभिन्न इलाकों में दीवार लेखन कार्यक्रम भी शुरू कए गए है। हिन्दुस्थान समाचार /सचिन /गंगा