Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

नई दिल्ली, 09 मार्च (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी, तेलुगु देशम पार्टी ( टीडीपी) और जन सेना पार्टी (जेएसपी) लोकसभा का आगामी चुनाव मिलकर लड़ेंगी। आंध्र प्रदेश में आगामी चुनाव के लिए तीनों दलों के बीच सीट-बंटवारे पर समझौता अंतिम दौर में है। शुक्रवार देर रात टीडीपी अध्यक्ष एन चंद्रबाबू नायडू और जेएसपी प्रमुख पवन कल्याण ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की और भाजपा के साथ गठबंधन पर निर्णायक बातचीत की।
भाजपा की ओर से शनिवार को जारी बयान में कहा गया है कि जेपी नड्डा, चंद्रबाबू नायडू और पवन कल्याण प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में एकसाथ लोकसभा और विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। प्रधानमंत्री मोदी पिछले 10 सालों से देश के विकास और प्रगति के लिए अथक प्रयास कर रहे हैं। भाजपा और टीडीपी का रिश्ता बहुत पुराना है। 1996 में टीडीपी एनडीए में शामिल हो गई और अटल जी की सरकार के साथ सफलतापूर्वक काम किया। साल 2014 में टीडीपी और भाजपा ने एक साथ विधानसभा और लोकसभा चुनाव लड़ा था। जेएसपी ने आंध्र में 2014 के लोकसभा और विधानसभा चुनावों में समर्थन दिया था। एक-दो दिन में सीट बंटवारे को अंतिम रूप दे दिया जाएगा।
सूत्रों के मुताबिक भाजपा सीट बंटवारे पर नायडू के प्रस्ताव पर लगभग सहमत हो गई है। नायडू ने अपने सहयोगियों को राज्य विधानसभा की 30 सीटें और 8 लोकसभा सीटों की पेशकश की जिसमें जेएसपी 24 विधानसभा और 3 लोकसभा सीटों पर लड़ सकती है और भाजपा को 5 लोकसभा और 6 विधानसभा सीटें मिलेंगी। हालांकि भाजपा 10 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है।
हिन्दुस्थान समाचार/ विजयलक्ष्मी