[ad_1]

खूंटी, 11 फ़रवरी (हि.स.)। तोरपा विधानसभा के रनिया प्रखंड के सभी 42 बूथों पर रविवार को गांव चलो अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने कई गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया और केंद्र सरकार की उपलब्धियों और गांव वालों के लिए चलाई जा रही विकास योजनाओं की जानकारी दी।
मौके पर मंडल अध्यख निखिल कंडुलना ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारा देश बहुत बड़ी शक्ति बनने की ओर अग्रसर है। प्रखंड सांसद प्रतिनिधि नारायण साहू ने लोगों से अपील की कि वे आनेवाले लोकसभा चुनाव में फिर भाजपा को वोट देकर नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनायें।
हिन्दुस्थान समाचार/ अनिल