[ad_1]

पटना, 14 जनवरी (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र की ओर से अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर देश के सभी मंदिरों और उसके आसपास सफाई अभियान चलाने के आग्रह के बाद बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने रविवार को मंदिर में सफाई की। 14 जनवरी से लेकर 21 जनवरी तक देश के सभी मंदिरों में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। जिसकी शुरुआत प्रदेश अध्यक्ष ने की।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने खाजपुरा स्थित शिव मंदिर की साफ-सफाई किया। उन्होंने हाथों में झाड़ू लेकर मंदिर को साफ किया। इसके बाद वाइपर की सहायता से मंदिर परिसर को पानी से धोया। मौके पर उन्होंने सभी को इस अभियान से जुड़ने का आवाह्न किया।
मौके पर पत्रकारों के पूछे सवाल का जवाब देते हुए सम्राट चौधरी ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी को न्याय यात्रा की जगह माफी यात्रा निकालनी चाहिए। राहुल गांधी के दादा जी, दादी जी और पिता जी ने 50 साल तक देश में शासन किया मगर देश का विकास नहीं हुआ। इसलिए माफी यात्रा निकाले।
राहुल गांधी पर बिहार के नेताओं का भविष्य खराब करने का आरोप लगाते हुए सम्राट चौधरी ने कहा कि राहुल गांधी ने बिहार के नेताओं के भविष्य को बर्बाद किया है। लालू यादव के बचने के लिए जो ऑर्डिनेंस था उसे फाड़ दिया और अब सीएम नीतीश कुमार के राजनीतिक कैरियर को भी बर्बाद कर रहे हैं। राहुल गांधी की सोच समाजवादी नेताओं को राजनीति से मुक्त कर रही है। नीतीश कुमार को संयोजक ना बनाकर ममता बनर्जी का बहाना नीतीश कुमार के राजनीतिक भविष्य को खराब करेगी।
हिन्दुस्थान समाचार/चंदा/गोविन्द
[ad_2]