[ad_1]

जींद, 10 फ़रवरी (हि.स.)। भाजपा जिला कार्यालय में शनिवार को जिलाध्यक्ष राजकुमार राजू मोर की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार द्वारा किसानों के हितैषी पूर्व प्रधानमंत्री चरण सिंह, पूर्व प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव और हरित क्रांति के जनक स्वामी एमएस स्वामीनाथन को भारत के सर्वश्रेष्ठ नागरिक सम्मान भारत रत्न देने पर खुशी प्रकट की गई। इस अवसर पर लड्डू बांटकर प्रसन्नता जाहिर की गई।
जिलाध्यक्ष राजू मोर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बताया कि चौधरी चरण सिंह भारत के किसान राजनेता एवं पांचवें प्रधानमंत्री थे। उन्होंने यह पद 28 जुलाई 1979 से 14 जनवरी 1980 तक संभाला। चौधरी चरण सिंह ने अपना संपूर्ण जीवन भारतीयता और ग्रामीण परिवेश की मर्यादा में जिया। चरण सिंह का जन्म एक जाट परिवार मे हुआ था। स्वाधीनता के समय उन्होंने राजनीति में प्रवेश किया। इस दौरान उन्होंने बरेली कि जेल से दो डायरी रूपी किताब भी लिखी। स्वतंत्रता के बाद वह राम मनोहर लोहिया के ग्रामीण सुधार आंदोलन में लग गए।
चरण सिंह को रतन देने पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि ये किसानों का सम्मान है। नरसिम्हा राव को देकर पार्टी बाजी से ऊपर उठ कर सम्मान दिया है। स्वामी नाथन को देकर किसानों का सम्मान किया है। इस अवसर पर जानकारी देते हुए मीडिया प्रभारी मनीष बबलू गोयल ने बताया कि बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रामफल शर्मा, कर्मबीर सैनी, जिला महामंत्री डा. राज सैनी, भीम सैनी, नरेंद्र पहल, नरेंद्र शर्मा, कृष्ण रोहिल्ला, बलवंत सिंहमार, राजेश नायक, गौरव भारद्वाज, केशव तिवारी, दिनेश जामनी, अनिल सैनी सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
हिन्दुस्थान समाचार/ विजेंद्र/संजीव