[ad_1]

रायगढ़, 17 फरवरी (हि.स.) । छत्तीसगढ़ के भाजपा सरकार की महती योजना जो कि प्रदेश की महिलाओं के सशक्तिकरण व आर्थिक समृद्धि के लिए लागू किया जा रहा है। महतारी वंदन योजना इस योजना की घोषणा भाजपा ने चुनाव के घोषणा पत्र में प्रमुखता से रखा था। विष्णुदेव की सरकार सत्ता में आई तो मोदी की गारंटी के तहत किए गए सभी वादों को एक एक करके पूरा करना है, जिसमें महतारी वंदन योजना के लिए मार्च के प्रथम सप्ताह में डीबीटी के माध्यम से पात्र महिलाओं को प्रत्येक माह एक हजार की राशि उनके खाते में स्थानांतरण किया जाएगा।
यह योजना विवाहित महिलाओं पर लागू होना है, जिसके लिए फरवरी माह के पांच तारीख से 20 तारीख तक घर घर जाकर महतारी वंदन का फॉर्म भरवाना और उसे पोर्टल में अपलोड किया जाएगा।
इसी कड़ी में भाजपा जिला मंत्री सुरेंद्र कुमार के नेतृत्व में शुक्रवार को वार्ड न 16 में कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर घर घर जाकर महिलाओं से संवाद कर छूटे हुए हितग्राहियाओं को योजना की जानकारी दी तथा उन्हें योजना के फार्म उपलब्ध करवा कर भरने जरूरी कागजातों के साथ आंगनबाड़ी में जमा करने की सलाह दी, ताकि 20 तारीख जो की अंतिम तिथि है उससे पहले इस फॉर्म को भरकर जमा कर इस योजना का लाभ ले सकें।
चुकीं इस योजना में राशि सीधे हितग्राही के खाते में डीबीटी के माध्यम से किया जाना है, जिसमें बैंक में हितग्राही का अकाउंट होना जरूरी है। इसके लिए भी समय से पहले बैंक में खाता खोलने की सलाह सभी महिलाओं को दी गई। इस तरह से अन्य वार्डों में भी भाजपा की योजना के लाभ के लिए अभियान चलाया जायेगा। इस अभियान में बाबूलाल साव, विजेंद्र थवाईत, मलकीत सिंह, शुभम शर्मा, सेयांश तिवारी, संदीप सोनी, आदित्य कुमार शामिल हुए।
हिन्दुस्थान समाचार /रघुवीर प्रधान