Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

खूंटी, 3 जनवरी (हि.स.)। बिरसा कॉलेज खूंटी में मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा और सावित्री बाई फुले का जन्मदिन बुधवार को मनाया गया। इस अवसर पर कॉलेज की प्रभारी प्राचार्या जे किड़ो ने जयपाल सिंह मुंडा के जीवन पर विस्तार से चर्चा करते हुए बताया कि उन्होंने उस दौरान आईसीएस की परीक्षा भी पास की थी और जिस क्षेत्र में गए, वहां पर झंडा गाड़ दिया।
सावित्री बाई ने भारत में पहला महिला विद्यालय मात्र नौ बालिकाओं के साथ खोला था । डॉ सीके भगत ने जयपाल सिंह की राजनीतिक यात्रा के बरेमें जानकारी दी। मौके पर सिजरेन सुरीन ने स्वलिखित मुंडारी गीत प्रस्तुत किया। इस अवसर पर कॉलेज की प्रो पुष्पा सुरीन, जया भारती कुजूर, पूनम माई तिउ, डॉ अभिषेक कुमार, डॉ मंजूषा पूर्ति, डॉ प्रियंका, डॉ संगीता सांगा, डॉ सुधांशु शर्मा सहित कॉलेज के शिक्षकेत्तर कर्मचारी उपस्थित थे।
हिन्दुस्थान समाचार/ अनिल
[ad_2]
Source link