Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

नाहन, 27 फरवरी (हि. स.)। पांवटा साहिब के माजरा थाने के अंतर्गत कोलर में एनएच सात पर एक निजी बस और बाइक में भीषण टक्कर हो गई। दुर्घटना में बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। बाइक चला रहे अलबेल सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक के दूसरे सवार धनबीर सिंह ने नाहन मेडीकल कॉलेज में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।
लिस जानकारी के अनुसार सोमवार शाम को एक निजी बस नाहन से पांवटा साहिब की तरफ आ रही थी। इस दौरान दूसरी तरफ से आ रही मोटरसाईकल की बस से सीधे टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक चालक अलबेल सिंह पुत्र जगदीश चंद की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक पर चालक के पीछे बैठा व्यक्ति धनबीर सिंह पुत्र दलीप सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर रूप से घायल धनवीर सिंह को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज नहां पहुंचाया गया मगर यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं पहन रखे थे। जानकारों का कहना है कि दोनों की मौत सिर पर गहरी चोटें लगने से हुई है।
डीएसपी पांवटा साहिब अदिति सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बाइक सवारों की लापरवाही और पुलिस की कर्तव्य हीनता से दो परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। सवाल उठ रहे हैं यदि बाइक
हिन्दुस्थान समाचार/जितेंद्र/सुनील/उज्जवल