[ad_1]


किशनगंज,11 फरवरी (हि.स.)। जिलाधिकारी तुषार सिंगला की उपस्थिति में रविवार को बिहार प्रशासनिक सेवा के स्थानान्तरित पदाधिकारी रंजीत कुमार, विकास कुमार और साकेत सुमन सौरभ को विदाई दी गयी।
विकास कुमार ने बताया कि किशनगंज उनेक पदस्थापन का पहला जिला था। यहां उन्होंने बहुत कुछ सीखा और बहुत मधुर यादें संजोग कर यहां से जा रहे है। इनका वर्तमान में पदस्थापन बतौर जिला पंचायती राज पदाधिकारी भागलपुर के रूप में हुआ है।
रंजीत कुमार ने बताया कि यह उनका पहला जिला था। यहां उन्होंने मुख्यतः बतौर सूचना जनसंपर्क पदाधिकारी और खेल पदाधिकारी के रूप में कार्य किया। उनके ऊर्जा औऱ हंसमुख होने की सराहना वहां उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने की। वर्तमान में उनका पदस्थापन बतौर वरीयता उप समाहर्ता, नालंदा में हुआ है। साकेत सुमन ने भी अपनी किशनगंज से जुड़ी यादें साझा करते हुए बताया कि इस जिले की अलग बात है। यहां सबकुछ बहुत शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण रहता है,जो अन्य जिलों के लिए एक मिशाल है।
जिलाधिकारी तुषार सिंगला ने कहां के ये तीनों पदाधिकारी काफी कर्मठ और तेज तर्रार रहे है और उनको उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
हिन्दुस्थान समाचार/धर्मेन्द्र/चंदा