Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

भोपाल, 16 जनवरी (हि.स.)। राजस्व एवं खाद्य विभाग के अधिकारियों द्वारा पुलिस की मौजूदगी में मंगलवार को प्लेटिनम प्लाजा के पीछे पानी की टंकी के पास संचालित अवैध रिफिलिंग सेंटर पर कार्यवाही की गई।
जनसम्पर्क अधिकारी अरुण शर्मा ने बताया कि मौके पर घरेलू गैस सिलेंडर से वाहनों में गैस अंतरण किया जाने से 10 भरे घरेलू गैस सिलेंडर, एक आंशिक भरा, 9 खाली घरेलू गैस सिलैंडर, 2 गैस रिफिलिंग मशीन, एक इलेक्ट्रॉनिक तौल कांटा एवं गैस रीफ़िलिंग कराने आने से एक मारुति 800 कार जप्त की गई।
हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश