[ad_1]

डोडा, 01 मार्च (हि.स.)। 110 किलोमीटर लंबा बटोत-किश्तवाड़ राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच1बी) शुक्रवार को भारी भूस्खलन के कारण खेलानी नाला के पास अवरुद्ध हो गया।
खेलानी नाले के पास भारी भूस्खलन के कारण बटोत-किश्तवाड़ राष्ट्रीय राजमार्ग अवरुद्ध हो गया है और यातायात रोक दिया गया है। इस बीच हजारों यात्री मार्ग में फंसे हुए हैं। एक अधिकारी ने कहा कि प्रशासन ने मार्ग को साफ करवाने के लिए कर्मचारियों तथा मशीनरी को काम पर लगा दिया है। इस दौरान आवश्यक वस्तुओं के साथ-साथ यात्रियों को ले जाने वाले वाहन भी मार्ग में फंसे हुए हैं।
हिन्दुस्थान समाचार/बलवान/सुनीत